कविता
दुनिया वालों संभल जाओ,
क़यामत आने वाली है,
अपराधों से करो तौबा,
मुसीबत बढ़ने वाली है।
दुशवारियाँ करी पैदा
जो औरों को सताओगे,
पलट कर वार झेलोगे,
ख़ुदा की मार खाओगे।
डरो अंजामें क़ुदरत से,
उसे नज़रों से दिखता है,
उसी की रहनुमाँई में,
ये सारा जहां पलता है।
बचकर कहाँ जाओगे उसकी
न्यायिक प्रणाली से अनजानों,
परमात्मा का ख़ौफ़ कुछ खाओ,
ओ दुराचारी दरिंदो और शैतानों।
शैतानों कैसी दरिंदगी हो करते,
जहाँ चाहो वहीं मुँह मारते फिरते,
नहीं छोड़ी बहन बेटी भी अपनों की,
दुष्कर्म और हत्या भी तुम्हीं करते।
सजाये जेल से तो हो नहीं डरते,
फाँसी लटकने से भी नहीं डरते,
कैसे संस्कार पाये माता पिता से,
ख़ुदा के क़हर से भी तुम नहीं डरते।
घृणा हो रही ऐसी परवरिश से,
जो पापी बना देती है संतानों को,
आदित्य अवतार ले आओ प्रभू,
मुक्त करना है पापियों से धरा को।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…