देवरिया डीएम दिव्या मित्तल केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी में चयनित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी में प्रतिभाग हेतु चुना गया है। वे प्रदेश की एकमात्र जिलाधिकारी हैं जिन्हें 4 सितंबर को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में होने वाले सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
सम्मेलन में वे विकसित राष्ट्र की परिकल्पना एवं प्रशासनिक नवाचार से जुड़े अनुभव साझा करेंगी। पूर्व में भी वे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन (दिसंबर 2024) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
आईआईटी दिल्ली व आईआईएम बेंगलुरु से शिक्षित दिव्या मित्तल ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व पेयजल जैसी योजनाओं में नवाचार कर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ देवरिया बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

4 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

4 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

5 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

5 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

5 hours ago