कांग्रेस नेता मोतीलाल वर्मा ने थामा राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच का हाथ

दिवा/ महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे स्थानीय नेता मोतीलाल वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच का दामन थाम लिया। यह प्रवेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में हुआ।
मोतीलाल वर्मा के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समाजसेवी भी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने वर्मा और उनके साथ आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को समान अवसर दिया जाएगा और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
वहीं, मोतीलाल वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता के असली हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच ही आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ा सकता है।
इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago