जल थल बिकता है आज जमाने में,
धरती बिकती, गगन बिकने वाला है,
जमीं चाँद की बिकती है, डर है अब
कि सूर्य का ताप भी बिकने वाला है।
स्वार्थ की दुनिया, नियति बिकती है,
डर तो यह है कि धर्म न बिक जाये,
रिश्वत का ताना बाना बुनते हैं सब,
डर है कि कहीं वतन न बिक जाये।
दानव दहेज का ऐसा व्याप्त है कि,
दूल्हे के हाथों दुल्हन न बिक जाये,
सांसद और विधायक बिकाऊ हैं,
डर है संसद भवन भी न बिक जाये।
किडनी है बिकती, लीवर है बिकता
आँखें हैं बिकती, दिल बिकने लगे हैं,
प्राण निकलने पर मुर्दा है डरता कि,
उस पर पड़ा कफ़न भी न बिक जाये।
हर शय जहाँ की बिकने लगी आज,
लालच व स्वार्थ में नियति बेंच डालें
आदित्य डरता हूँ अब इस जमाने से,
ख़ुदा की बनाई खुदाई न बेंच डालें।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…