July 4, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

महिला डॉक्टर के साथ हुए घृणित काण्ड को लेकर डॉक्टरों ने बंद किये क्लिनिक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ पूरे देश भर में हो रहे आंदोलन के समर्थन में देवरिया जिले के बरहज नगर के आईडीए मेंबर डॉक्टर लोगों ने, अपनी क्लिनिक को बंद रखा और अपनी सेवाएं नहीं दी। इस विरोध में डॉ शैलेंद्र जायसवाल ,डॉ विश्वामित्र मिश्रा ,डॉ पवन सिंह ,डॉ सोनू गुप्ता आदि लोगों ने इस निर्मम घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार से अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की |

You may have missed