डेंगू प्रबंधन पर विशेष जोर दे डॉक्टर-दिव्या

जिलाधिकारी देवरिया ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। जहां उन्होंने डेंगू मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डेंगू के इलाज के लिए की जा रही तैयारियों एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।

डीएम ने मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती 11 मरीजों से बात की। जिनमें से 2 मरीज पड़ोसी राज्य बिहार के थे। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। डीएम दिव्यामित्तल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का डेडीकेटेड डेंगू वार्ड बनाया गया है, जहां डेंगू क कंफर्मेटरी जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 7 अक्टूबर तक 80 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखा गया है और उन्हें हल्का भोजन दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू के मरीज सामान्यतः 5 से 7 दिन में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

डीएम ने कहा कि सभी नगर निकायों में रोस्टरवार फॉगिंग की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि जलभराव और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाए। इसके साथ ही नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए टॉल फ्री नंबर 1533 जारी किया है। जिस पर कॉल कर लोग फॉगिंग तथा साफ सफाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकें।

निरीक्षण के दौरान दिव्या मित्तल ने सीएमओ डॉ. राजेश झा को निर्देशित किया कि डेंगू की रोकथाम के लिए सतर्कता बरती जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू चिकनगुनिया और मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

डीएम ने स्पष्ट किया कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि गहरे बर्तनों, गमलों, और कूलर में इकट्ठा पानी को साफ किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी को सलाह दी कि बच्चे और बड़े पूरी बांह के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का जरूर उपयोग करें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी को तेज सिरदर्द बुखार मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द जी मिचलाना या उल्टी जैसी समस्याएं महसूस होती हैं तो उन्हें तुरंत नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।जहां मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

4 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

4 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

5 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

5 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

5 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

5 hours ago