डीएम ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत रुद्रपुर तहसील अंतर्गत सेमरौना स्थित बथुआ नाला छठ घाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष इतंजाम किए जाएंगे। इस संबन्ध में अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किए गए हैं। ईओ, बीडीओ तथा एडीओ पंचायत का दायित्व होगा कि वे पूजा स्थल/ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तालाब / नदी में बैरिकेडिंग, नदी घाटों के निकट गोताखोर व नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा स्थलों पर सीसीटीवी केमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था कर ली जाए, जिससे वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। समस्त छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचाया जा सके। उन्होंने तालाब, पोखरों एवं घाटों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थलों की सतत निगरानी की जाएगी। सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम रत्नेश तिवारी, ईओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

15 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

30 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

32 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

42 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

47 minutes ago