संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समयावधि के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की स्थिति पर असंतोष भी जताया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आर.के. पाण्डेय एवं ओएसडी राकेश कुमार मौजूद रहे।
