Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमाहवारी स्वच्छता अभियान का डीएम ने किया शुभारम्भ

माहवारी स्वच्छता अभियान का डीएम ने किया शुभारम्भ

स्वच्छता पर आधारित पोस्टर का डीएम ने किया अनावरण

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फ़ॉर मदर एंड चाइल्ड के प्रोजेक्ट जागृति के तहत माहवारी स्वच्छता पर ,आधारित पोस्टर का अनावरण कर मासिक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर संस्था के ज़िला समन्वयक डा. यासिर हुसैन ने बताया कि संस्था प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत ब्लॉक चित्तौरा एवं कैसरगंज के गॉंवों में प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य एवं ग्रामीण किशोरियों को मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मासिक स्वच्छ्ता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस के सिंह, डीपीएम सरजू खान, डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments