डीएम एसएसपी यातायात संचालित करने में कर रहे राहगीरों का मदद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अवैध तरीके से सड़को पर दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लेने से शहर की ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जनपद के आला अधिकारी संभालने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके और आम जनमानस को किसी प्रकार अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले सड़कों पर उतरकर यात्रीगण की यात्रा में सहयोग करने का प्रयास किया, वैसे तो वरिष्ठ अधिकारी पिछले चार दिनों से सड़को पर उतरकर आवागमन सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन रोड पर चलने वाले राहगीरों को इतनी जल्दी रहती है कि बाये रूट का रास्ता चौराहों पर आगे जाकर खड़े हो जाने से जाम कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या जस की तस बनी रहती है। यातायात सुचारू रूप से संचालित करने में आम जनमानस को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहयोग करना चाहिए जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सके। आज डीएम एसएसपी एसपी ट्रैफिक के साथ थाना कैण्ट क्षेत्र के गणेश चौक गोलघर, काली मंदिर चौराहा (पटेल चौक) थाना शाहपुर क्षेत्र के असुरन चौराहा व थाना गुलरिहा के बीआरडी मेडिकल कालेज पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने मददगार साबित हुए। अब वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन आवागमन संचालित करने में लगे रहेंगे तो ऑफिसों के फाइलों और फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण कौन करेगा, बरहाल अधिकारियों के रोड पर उतर जाने से कुछ हद तक यातायात व्यवस्था सुचारू से चल रहा है और अवैध तरीके से दुकानों के सामने दुकान लगाने वाले दुकानदार दूबककर अपनी दुकानों में ही दुकान संचालित करने का कार्य कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसी तरह आगे भी अपनी दुकानों को अपनी दुकान में ही संचालित करने का कार्य करेंगे, जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सकेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

54 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago