डीएम-एसपी ने कैसरगंज व हुज़ूरपुर क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l बोर्ड परीक्षा की प्रथम पॉली में संचालित हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ कैसरगंज व हुज़ूरपुर क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्रों सरदार पटेल इंटर कालेज, मदनी इंटर कालेज व फूलबक्श इंटर कालेज का औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन की मंशानुसार पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने उत्तरदायित्वों का कड़ाई के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा परन्तु परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को बनाये रखने हेतु अपने उत्तरदायित्वों का संजीदगी के साथ निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शान्तिपूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम तथा निगरानी के लिए बनाए गए कमाण्ड सेन्टर की बाबत भी जानाकरी प्राप्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल भी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago