नम आँखों से सीओ सगड़ी शौम्या सिंह को दी गयी विदाई

जिम्मेदारिया बढ़ने से घबराए नही अपितु मुकाबला करें- शौम्या सिंह

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्राधिकारी सगड़ी शौम्या सिंह का स्थानांतरण नोयडा में असिस्टेंट कमिश्नर पद किए जाने पर, विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें फूल मालाओं से स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह एव अंगवस्त्रम भेंट की गई।
वही सीओ ने कोतवाली में बने नवीन भोजनालय कक्ष एव भंडार कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस में जिम्मेदारियां बढ़ने से घबराने की जरूरत नही है, बल्कि जिम्मेदारियों का डट कर मुक्काबला करने की जरूरत है। साथ ही जनता के बीच रहकर उनके दुःख दर्द को समझे और अपराध पर अंकुश रखे, एवं जो चीजे समझ नही सके तो अपने उच्चाधिकरियो से अवश्य मदद ले।वैसे तो यहाँ जनपद के स्टाप और लोगो का भरपूर सहयोग मिला पर स्थानांतरण तो एक प्रक्रिया है, जिससे जाना ही पड़ता है, पर आप किसी को भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगी।विदाई तो दुखदाई होती ही है। इस दौरान समारोह का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि मुख्य रुप से कोतवाल यादवेन्द्र पाण्डेय,कोतवाल कमलकांत वर्मा,कौशल पाठक,अतुल राय,नेहाल मेहदी,चेयरमैन हरिशंकर यादव,मनीष चौरसिया, शहंशाह खान, जावेद कुरैशी, एस आई मदन गुप्ता,सौरभ सिंह,आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

1 hour ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

2 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago