Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहोली के रंग में रंगे डीएम-एसपी, पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली

होली के रंग में रंगे डीएम-एसपी, पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l होली के अगले दिन पुलिस की होली का अपना अलग ही अंदाज रहता है। परम्परा अनुसार होली के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस लाइन में जवानों ने जमकर होली खेली। अग्नि शमनकर्मियों ने टैंकर से रंगो की बरसात। रंगों के इस उत्सव में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर संग पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने अपने अधीनस्थों के साथ जमकर होली खेली। इस उत्सव में पारंपरिक व फिल्मी फाग गीतों पर कोई भी अपने कदम नहीं रोक पाए।
लगातार ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान के साथ होली खेली तो उनका जोश भी दोगुना हो गया। इस उत्सव में तमाम एसआई एएसआई और आरक्षक एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। होली के रंगों में इस तरह रंगे की पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। लगातर ड्यूटी करके थक चुके पुलिस कर्मियों के उत्साह और उमंग को ये त्यौहार दुगना कर देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments