सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में से 10 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बेल्थरारोड में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान भूमि विवाद, कब्जा, स्मार्ट मीटर, वरासत और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने हर शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान एक महिला शिकायतकर्ता जमुना देवी ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और उन्हें घर निर्माण से रोका जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित लेखपाल, कानूनगो एवं उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मौके पर जाकर जांच करने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में विकास खंड सीयर के ग्राम हल्दी रामपुर से चकनाली निर्माण से जुड़ी शिकायत भी सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि टीम गठित कर मौके पर निरीक्षण करें और शीघ्र नाली निर्माण सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य ही जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है, इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 150 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर एसडीएम बेल्थरारोड, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

13 minutes ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

30 minutes ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

17 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

17 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

17 hours ago