अपने हाथों रोपित नैपियर घास का लिया जायज़ा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत संचालित अस्थाई गौआश्रय स्थल कसेहरी बुज़ुर्ग का निरीक्षण कर संरक्षित गौवंशो के चारे, पानी, आवास के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा गत वर्ष 04 अगस्त को अपने हाथों से रोपित की गई नैपियर घास की फसल का जायज़ा लिया तथा चालू माह में 08 बीघा क्षेत्रफल में बोई गई फसल का भी अवलोकन किया। आश्रय स्थल पर गौवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है इसके अलावा जनसहयोग से संरक्षित गौवंशो को गन्ना भी खिलाया जा रहा है। यहॉ पर 02 कैटल शेड टाट पट्टी से कवर्ड हैं जबकि बड़े पशुओं के लिए 02 तथा छोटे पशुओं के लिए 01 अदद चरहीयुक्त कैटल शेड भी है। आश्रय स्थल पर विद्युत चालित चरी कटर, 05 पानी के नल (चरही) तथा 02 भूसा गोदाम भी है। पशुओं को छाव के लिए गौशाला में लगभग 150 छायादार वृक्ष हैं जबकि उपलब्ध भूमि पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। गौशाला में हरे चारे के लिए 40 बीघा भूमि उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम महेश कुमार कैथल को निर्देश दिया कि संरक्षित गौवंशो के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार व्यवस्थाएं चाक-चैबन्द रखी जाए। संरक्षित गौवंशो को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…