डीएम को गाली देने वाले कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

गाली देने का वीडियो हुआ वायरल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
पल्हनी ब्लॉक के ग्रामसभा चकभाई खां के कोटेदार, रामाश्रय यादव का एक वीडियो शोसल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे कोटेदार डीएम को गाली देते नजर आरहे हैं।
प्रदेश की योगी सरकार जहाँ गरीबों को राशन मुफ्त में बांट रही है, वहीं आजमगढ़ के कोटेदार राशन डकारने में एवं सरकार को बदनाम करने में कही से कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। उसी गांव के रहने वाली प्रीति यादव पुत्री हनुमान यादव का आरोप है कि, उनके ग्रामसभा के वर्तमान कोटेदार रामाश्रय यादव गुंडई के बल पर सभी राशन कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा कर पूरा राशन बेच दिया करते है, और जनता के पूछने पर कोटेदार द्वारा बताया जाता है कि सरकार हमें पूरा राशन देती ही नहीं हैं, और बात यहीं तक नहीं रुकी कोटेदार ने तो यहां तक कह दिया कि राशन बेचकर ऊपर तक सिस्टम में देना होता है। इसलिए हम लोग राशन बाजार में बेच देते हैं। रामाश्रय यादव कोटेदार चिल्ला चिल्ला कर बता रहे थे कि, जिलाधिकारी से जाकर तुम लोग बात कर लो कि हम लोगों को राशन पूरा नहीं देते हैं। शायद कोटेदार बाबू रामाश्रय यादव को यह नहीं पता चल रहा था कि उनका वीडियो भी बन रहा है, और किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और यही तक नहीं प्रीति यादव पुत्री हनुमान ने सिधारी थाने पर लिखित तहरीर भी दे दी हैं।
कोटेदार रामाश्रय यादव के वायरल वीडियो में क्या रहस्य है और उन्होंने किस लहजे में बता रहे हैं,जो शोसल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुये, कोटेदार के ऊपर गम्भीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago