Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedडीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की और कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी की। भोजनालय के निरीक्षण के दौरान दाल, सब्जी, रोटी की गुणवत्ता ठीक पाई गई। उन्होंने बैरकों की नियमित तलाशी के लिए जेल अधिकारियों को निर्देशित किया।
अधिकारीद्वय ने सभी कारागारकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये और समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments