डीएम-एसपी ने 02 परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l बोर्ड परीक्षा की प्रथम पॉली में संचालित हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ नगर क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्रों मारा महिला इण्टर कालेज व मानस इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन की मंशानुसार पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने उत्तरदायित्वों का कड़ाई के साथ निर्वहन उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा परन्तु परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि शान्तिपूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को बनाये रखने हेतु अपने उत्तरदायित्वों का संजीदगी के साथ निर्वहन करें। डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम तथा निगरानी के लिए बनाए गए कमाण्ड सेन्टर की बाबत भी जानाकरी प्राप्त की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

3 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

3 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

3 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

5 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

6 hours ago