Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम-एसपी ने दल-बल के साथ किया शहर में फ्लैग मार्च

डीएम-एसपी ने दल-बल के साथ किया शहर में फ्लैग मार्च

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सदर एसडीएम सौरभ सिंह व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने शहर में कोतवाली चौराहे से होते हुए मोतीलाल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, अबूकर नगर होते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर अर्धसैनिक व पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते हुई शहर के हालात का जायजा लिया और समस्त नगरवासियों को यह भरोसा दिलाया कि आपके शहर में शांति व्यवस्था कायम है और इसके साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि 4 मई को मतदान दिवस के दिन घरों से बाहर निकलकर अपने अपने मतदान बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। जिससे कि जनपद में रहने वाले समस्त क्षेत्रवासियों व क्षेत्र का स्वच्छ एवं स्वस्थ तरीके के साथ विकास हो सके और समस्त जनता को उचित पर्यावरण में जीवन जीने योग्य परिवेश प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments