संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से विधानसभा 312-मेहदावल अंतर्गत पोलिंग बूथ उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गगनई बाबू, डीएवी इण्टर कालेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल मेंहदावल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं जैसे विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैम्प एवं साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने लोक सभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र, पीआरओ पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र यादव ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…
NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…
✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…
भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…
देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…