संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर 3 करोड़ की लागत से यूपीसीडा द्वारा कराये जा रहे सड़कों की मरम्मत का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित लोगों को गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने का निर्देश भी दिया। अधिकारीद्वय द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार डीघा बाईपास के सौन्दर्यीकरण, लाइटिंग, वॉलपेंटिंग, किनारो पर फूल इत्यादि की वाटिका लगाने के संबंध में सभी उद्यमियों से अनुरोध भी किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेफ औद्योगिक क्षेत्र के संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा। अधिकारीद्वय को औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं एवं संभावनाओं के विषय में अवगत कराते हुए संगठन के अध्यक्ष अरविंद पाठक द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र को विकसित बनाने में कराए जाने वाले कार्यों को उनके समक्ष रखते हुए बताया कि यूपीसीडा द्वारा 13 हाई फ्रीक्वेंसी के कैमरे लाइटिंग टावर के साथ लगाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जैसे ही स्वीकृत हो जाएगा, लगवाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारीद्वय के नेतृत्व में जनपद के औद्योगिक विकास में काफी प्रयास किया जा रहा है। आगामी महीनों में धरातल पर कार्य दिखाई देंगे।
इस अवसर साहिल, राधेश्याम, मनोज आदि उपस्थित रहे।
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, तीन विजेता…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा )lकलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह…
एक और टिकट काउंटर बढ़ाने की मांग, प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की भी…
ग्राहक के मुंह में पहुंचा करीब 12 मिमी धातु का टुकड़ा, पत्रकार पर रंगदारी के…