डीएम द्वारा वंदन योजना से 02 निकायों में अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास हेतु रु 355.92 लाख का डीपीआर शासन को भेजा गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने उत्तर प्रदेश सांस्कृक्तिक, पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास हेतु वदंन योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत नगर पंचायत मेहदावल, नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा, नगर पंचायत बेलहरकला, नगर पंचयत हैसर बजार धनघटा एवं नगर पंचायत धर्मसिहंवा मे 02 निकायों का चयन कर प्रस्ताव प्रेषित किया है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत मेंहदावल के वार्ड नम्बर 17- पुरवा एवं वार्ड नम्बर 09 में स्थित पंचमुखी नाथ मंदिर स्थल पक्का पोखरा का विकास, सौन्दर्यीकरण कार्य, धर्मशाला-रैन बसेरा, शौचालय, बाउण्ड्रीवाल, मेंन मंदिर के प्रांगण का सौन्दर्यीकरण हेतु 198.98 लाख का प्रस्ताव तथा नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के वार्ड न.18 बखिरा-2 में स्थिति बाबा भंगेश्वरनाथ मंदिर पर विश्रामालय, वाटर किओस्क, छादक, साइनेज एवं प्रकाश व्यवस्था, बेंच, परिक्रमा हेतु इण्टरलाकिंग, तालाब के किनारे घाटो का सौन्दर्गीकरण हेतु 156.94 लाख का डीपीआर शासन को प्रेषित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago