डीएम सत्येंद्र कुमार ने चेहरी तटबंध का किया निरीक्षण

कटाव निरोधक कार्यों का लिया जायजा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण कर सेक्शन सुधार व कटाव निरोधक कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिंचाई बाढ़ खंड से तटबंध के चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्यों की जानकारी ली। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि तटबंधों के चौड़ीकरण व उच्चीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने कटाव निरोधक कार्यों लॉन्चिंग ऐपरन और बोल्डर पिचिंग के कार्यों का भी अवलोकन किया। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि लॉन्चिंग ऐपरन और बोल्डर पिचिंग में मिर्जापुर स्टोन का प्रयोग किया जा रहा है। लांचिंग ऐपरन का कार्य पूर्ण हो चुका है और पिचिंग कार्य भी अपने अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने सेक्शन सुधार व कटाव निरोधक सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर सूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ नदी का प्रवाह तेज रहता है, उन जगहों को चिन्हित करते हुए बोल्डर व अन्य कटाव निरोधक उपायों के माध्यम से सुरक्षित करें। उन्होंने जनपद के सभी तटबंधों को सुरक्षित करने और बाढ़ निरोधक परियोजनाओं को बाढ़ के पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा बाढ़ से बचाव संबंधी आवश्यक उपायों को 15 जून से पूर्व कर लें, ताकि बाढ़ की स्थिति में तत्काल कदम उठाए जा सकें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

14 minutes ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 day ago