डीएम ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना(दलहन/ तिलहन ) की जिला अधिशासी समिति व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की परिचालन समिति एवं आत्मा योजना व इन-सीटू योजना की गवर्निंग बोर्ड की तथा जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक गांधी सभागार विकास भवन, देवरिया में की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक प्रशिक्षण के अन्तर्गत अधिक से अधिक कृषकों को प्रदेश के बाहर प्रशिक्षण हेतु भेजे जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने समिति के उपस्थित सदस्यों से सुझाव प्राप्त कर कार्ययोजना में सम्मिलित किये जाने के निर्देश दिये ।
भूमि संरक्षण अधिकारी / सदस्य डा० घनश्याम वर्मा द्वारा भूमि संरक्षण विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उप कृषि निदेशक / सचिव विकेश कुमार द्वारा जनपद में संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की दलहन घटक एवं तिलहन घटक में कराये गये कार्यों के बारे में उपस्थित समिति के सदस्यों के समक्ष रखा गया साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत फसल विकास कार्यक्रम, मक्का विकास कार्यक्रम, कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत कराये गये विभिन्न कार्य मदों को विस्तार से बताया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago