Categories: Uncategorized

डीएम ने की टैबलेट वितरण के प्रगति की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु डिजीशक्ति पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा एडिट, प्रमोट, अपलोड व आधार सत्यापन एवं संस्थाओं को आवंटित किये गये टैबलेट वितरण की समीक्षा किये जाने के सम्बन्ध में जनपद में सचांलित समस्त स्नातकोत्तर महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के प्राचार्यो की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित प्राचार्यों से संस्थावार उक्त योजना की समीक्षा की गयी। उन्होंने संस्थाओं द्वारा अद्यतन 6014 लाभार्थी छात्र-छात्राओं का आधार वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण न होने के कारण अप्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि 01 सप्ताह के भीतर समस्त लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये तथा संस्थाओं को प्राप्त कराये गये टैबलेटों को सम्बन्धित छात्र-छात्राओं को तत्काल वितरित करें। निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत यदि संस्थाओं द्वारा उक्त कार्य नही किया जाता है तो सम्बन्धित संस्थाओं को शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता मानते हुए कार्यवाही कर दिया जायेगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि 01 सप्ताह में समस्त कार्य पूर्ण नही किया जाता है तो संस्थाध्यक्ष द्वारा इस आशय का प्रमाण-पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्त कराये कि हमारे संस्था में टैबलेट वितरण से सम्बन्धित कोई भी अर्ह छात्र-छात्रा टैबलेट प्राप्त करने हेतु अवशेष नहीं है, यदि भविष्य में किसी भी अर्ह छात्र-छात्रा द्वारा कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संस्थाध्यक्ष की होगी।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ सहित महाविद्यालयों के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

5 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

5 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

6 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

6 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

6 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

7 hours ago