Categories: Uncategorized

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि दिनांक 01 से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत कृषि, पशुपालन नगरपालिका, नगर निकाय, पंचायतीराज सहित सम्बंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वयता बना कर अपने विभागीय कार्याे एवं उत्तरदायित्वों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पादित करने के निर्देश दिये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

9 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

11 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

11 hours ago