Categories: Uncategorized

डीएम ने की जिला ओटीडी सेल की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की जीडीपी को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुॅचाने में जनपद की जीडीपी को बढ़ाने के संबंध में जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
शासन की मंशानुसार प्रदेश को वन ट्रिलियर डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने हेतु जनपद की अर्थव्यवस्था को बढाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख इडिकेटर्स के आधार पर आच्छादन एवं उत्पादकता की समीक्षा की गयी।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश के सकल घरेलु उत्पाद में जनपद का प्रतिशत अंश 0.49 प्रतिशत है जिसे 01 प्रतिशत तक बढाने हेतु सभी सेक्टरों द्वारा समस्त सम्भव आयामों पर कार्य करते हुए जनपद की जीडीपी बढाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।
जिलाधिकारी श्री कुमार द्वारा जिला ओटीडी सेल की समीक्षा बैठक में प्राथमिक सेक्टर (कृषि, पशुधन, वानिकी एवं मत्स्य), द्वितीय सेक्टर (विनिर्माण, विद्युत, गैस तथा निर्माण) एवं तृतीय सेक्टर (व्यापार, होटल, परिवहन एवं वित्तीय सेवाएं आदि) की क्रमवार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आकड़ेवार जानकारी लेते हुए तथा जनपद की वर्तमान जीडीपी में उनकी सहभागिता एवं इसे बढाने हेतु किये जा रहे उपायों/योजनाओ आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिया गया। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्योग, लोक निर्माण, विद्युत, वानिकी, पशुधन, पर्यटन सहित समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुॅचानें में जनपद स्तर पर उनके विभाग से सम्बंधित जितनी भी योजनाएं/कार्य संचालित किये जा रहे है। उनके माध्यम से जनपद की जीडीपी को प्रदेश की जीडीपी में लगभग एक प्रतिशत की सहभागिता सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने एक-एक कर समस्त विभागीय अधिकारियों से जनपद की जीडीपी को बढाने की दिशा में उनके विभाग की सहभागिता कैसे बढायी जाए आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, श्रम प्रर्वतन अधिकारी मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago