Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedडीएम ने सीएम डैश बोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा की

डीएम ने सीएम डैश बोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा की

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने खराब श्रेणी में आने वाले विभागों को कार्यों में गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आवास योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आई०डी०, स्वच्छ भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को पानी का कनेक्शन देने और फैमिली आई०डी० बनाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को बेसिक शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति और विद्यालयों में नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments