डीएम ने किया कौशल प्रशिक्षण और रोजगार की समीक्षा

कौशल की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को पूरा करने का करें प्रयास

युवाओं से संबंधित योजनाओं से प्रशिक्षुओं को करें आच्छादित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा सेवायोजन, कौशल विकास और आईटीआई के कार्यों की समीक्षा संबंधित विभागों के साथ की गई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्रशिक्षुओं को आच्छादित करने का प्रयास करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं का इंटर्नशिप विभिन्न सरकारी विभागों में कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य आईटीआई से जनपद के आईटीआई संस्थानों में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण ट्रेड के संदर्भ में जानकारी ली। आईटीआई के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन व एयर कंडीशनिंग), इक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कोपा, वेल्डर, टर्नर सहित विभिन्न प्रकार के 12 कोर्स संचालित हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के निर्धारण से पूर्व जनपद के उद्यमियों से परामर्श कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निर्धारण करने के लिए कहा, ताकि कौशल की मांग और आपूर्ति के बीच बेहतर तालमेल को सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने आईटीआई में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट और सेवायोजन कार्यालय के साथ समन्वय करते हुए रोजगार मेला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने रोजगार मेला हेतु गीडा में स्थापित उद्यमों सहित आस-पास के उद्यम समूहों को आमंत्रित करने और इन समूहों के साथ ताल-मेल रखते हुए कौशल प्राप्त युवाओं के प्लेसमेंट हेतु अधिक से अधिक अवसर सृजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े सभी विभाग परस्पर समन्वय और सहयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर सृजित करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, प्रधानाचार्य आईटीआई इशरत मसूद, सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

31 minutes ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

47 minutes ago

कमजोरी महसूस होते ही नहीं लें मीठे ड्रिंक्स, ट्राई करें ये 3 आसान देसी विकल्प

Low Energy और थकान से राहत के लिए आजमाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर…

53 minutes ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

1 hour ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

1 hour ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

2 hours ago