रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डीएम ने कराया भव्य दीपोत्सव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। श्री रामलला के प्राण -प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
दीपोत्सव में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा और एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
दीपोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन–अर्चन के साथ हुआ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी के साथ सभी अधिकारियों ने राम मनोहर लोहिया पार्क में दीपक जलाए। पार्क में कुल 6000 दीप जलाए गए, जिनसे पूरा पार्क जगमगा उठा। इसके बाद सभी अधिकारियों ने कंदील उड़ाकर अपने श्री रामलला के प्राण -प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सब शपथ लें कि देश में रामराज्य के आदर्शों के अनुरूप वातावरण तैयार करने हेतु पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे।
पार्क में दीपोत्सव में आम लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की। राम मनोहर लोहिया पार्क के अलावा जनपद के फरेंदा सहित विभिन्न मार्गों पर 11000 दीप, बलिया नाला छठ घाट पर और उद्योग चौराहा स्थित पोखरे पर 2100-2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
दीपोत्सव में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छोटे सरकार’ अनंत सिंह गिरफ्तार, दुलारचंद यादव मर्डर केस ने मचाया सियासी भूचाल

पटना/मोकामा ( राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार की राजनीति में फिर से उबाल आ गया…

33 minutes ago

क्या भारत वाकई चाहता है कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर फंसा रहे? PAK रक्षा मंत्री के दावे से मचा हड़कंप

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने शनिवार (1…

60 minutes ago

‘हिंदू धर्म में ये इच्छा नहीं की जाती…’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भड़का हिंदू संगठन, दिया बड़ा बयान

अमेरिकी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की हालिया टिप्पणी को लेकर अमेरिका के…

1 hour ago

ग्राम भरथापुर का सांसद व विधायक ने किया भ्रमण

ग्रामवासियों को वितरित किया खाद्यान्न कीट पीड़ित परिवारों से भेंट कर बंधाया ढ़ाढस बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख उत्तर प्रदेश के आदेश के…

9 hours ago