सड़क सुरक्षा हेतु छात्रों द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय कलिन्द इंटर मीडिएट के छात्रों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रवाना किया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भारत के भविष्य हैं । इसलिए हमे यात्रा करते हुए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा हमे बाएँ से चलना चाहिए सड़क पार करते समय दोनो तरफ देखकर ही सड़क पार करना चाहिए। चौराहे पर लगे सिगनल को ध्यान रखकर ग्रीन सिगनल होने पर ही आगे बढ़ना चाहिए। मोटरसाइ‌किल के प्रयोग करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। आपके पास गाड़ी चलाने के लिए लाइसेन्स हो तो विना हेलमेट पहने किसी भी दशा में गाड़ी न चलाये तथा आपके अभिभावक भी बिना हेलमेट पहने बाहर जा रहे हो तो उन्हें हेलमेट पहनने के लिए बाध्य करें । साथ ही चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन न चलाएं। गाड़ियो की स्पीड 40 किमी / घण्टा से ज्यादे न हो। यदि रास्ते में कही भी किसी की दुर्घटना हुई हो तो उसकी मदद अवश्य करे और संभव तो हास्पिटल अथवा 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दें ।कभी भयभीत होकर भागे नहीं। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामसुमेर पान्डेय, संदीप कुमार मल्ल, श्रीनिवास सिंह, राहुल सिंह, लाल बाबु यादव , दिलीप यादव और प्रयाग यादव आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था पर पुलिस सख्त 12 लोगों का चालान

गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…

5 minutes ago

मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन गूंजे जयकारे

मां महागौरी की पूजा और प्रसाद वितरण खोराबर/गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )शारदीय नवरात्र के पावन अवसर…

10 minutes ago

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago