Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डीएम ने कराया भव्य दीपोत्सव

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डीएम ने कराया भव्य दीपोत्सव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। श्री रामलला के प्राण -प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
दीपोत्सव में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा और एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
दीपोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन–अर्चन के साथ हुआ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी के साथ सभी अधिकारियों ने राम मनोहर लोहिया पार्क में दीपक जलाए। पार्क में कुल 6000 दीप जलाए गए, जिनसे पूरा पार्क जगमगा उठा। इसके बाद सभी अधिकारियों ने कंदील उड़ाकर अपने श्री रामलला के प्राण -प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सब शपथ लें कि देश में रामराज्य के आदर्शों के अनुरूप वातावरण तैयार करने हेतु पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे।
पार्क में दीपोत्सव में आम लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की। राम मनोहर लोहिया पार्क के अलावा जनपद के फरेंदा सहित विभिन्न मार्गों पर 11000 दीप, बलिया नाला छठ घाट पर और उद्योग चौराहा स्थित पोखरे पर 2100-2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
दीपोत्सव में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments