21 तटबंधों बंधों पर नोडल अधिकारी हुए नामित, तटबंधों का नियमित निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा मानसून के दृष्टिगत तटबंधों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों हेतु नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने मानसून सत्र एवं सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में स्थित निर्मित विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर उनके कटान स्थल, रेन कट तथा रैट होल का स्थान किमी में चिन्हित करते हुए विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने हेतु तटबंधवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए इनकी ड्यूटी लगाई है।
आदेश में कहा गया है कि जनपद के सभी 21 तटबंधों पर निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी प्रतिदिन सम्बन्धित तटबंध का भौतिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान विशेष ध्यान इस बात पर दिया जाए कि कहीं कटान, दरार, धसान, पानी का रिसाव अथवा नदी के जलस्तर में असामान्य वृद्धि तो नहीं हो रही। साथ ही यह भी देखा जाए कि तटबंध पर किसी प्रकार की अवांछित मानवीय गतिविधिया जैसे मिट्टी निकालना या अवैध निर्माण तो नहीं हो रहा। प्रत्येक नोडल अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण के उपरान्त आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
आदेश के क्रम में जितेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर जर्दी डोमरा, प्रेम शंकर पाण्डेय, अपर उपजिलाधिकारी लक्ष्मीपुर रिंग बांध और शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी बनरहवां विस्तार हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पंकज शाही, तहसीलदार सदर को अनंतपुर बड़हरा, भोलेनाथ कन्नौजिया, खण्ड विकास अधिकारी सदर को अमहवां रिंग, राहुल सागर, खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा को डोमरा रिंग बांध, विजय यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को चेंहरी बांध और विवेक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार घुघली को भगवानपुर बांध का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। देश दीपक तिवारी, नायब तहसीलदार सदर को टेढ़वां बांध, शैलेन्द्र गौतम, उपजिलाधिकारी को लेहड़ा बांध, वशिष्ठ वर्मा,तहसीलदार फरेंदा को नगवां बांध, अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी फरेंन्दा को बंदेईया बांध, सन्तोष कुमार यादव खण्ड विकास अधिकारी परतावल को झावां कोट तटबंध की निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार कृष्ण कान्त शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी बृजमनगंज, बेलसर रिंगौली तटबंध, नवीन कुमार, उपजिलाधिकारी नौतनवां, आराजी सुबाइन सूबेदार पुर तटबंध दायां , कर्ण सिंह तहसीलदार नौतनवां, आराजी सुबाइन सूबेदार पुर बायां, नन्द प्रकाश मौर्य उपजिलाधिकारी निचलौल, बसुली गाइड तटबंध और अमित कुमार सिंह, तहसीलदार निचलौल एसएसबी कैंप रिंग बांध हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया। निचलौल खंड विकास अधिकारी शमा सिंह को रामनगर ठूठीबारी, पियूष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार निचलौल को नारायणी छितौनी और सिद्धार्थ गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी को लक्ष्मीपुर भरवलियां का नोडल अधिकारी नामित करते हुए तटबंध की नियमित निगरानी करने हेतु निर्देशित किया है।
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…