बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात होमगार्ड जवान राणा प्रताप सिंह (39) की रविवार की सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मूलरूप से बिहार के सिवान जनपद के आनंदपुर थाने के चित्तौड़ गांव निवासी राणा प्रताप सिंह मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात थे। वह मनियर गंगापुर निवासी शिवजी उपाध्याय के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार को उनकी पत्नी राजलक्ष्मी देवी भी तबीयत खराब होने की सूचना पर वहाँ आई थीं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे वह उठे, फ्रेश होने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बिस्तर पर लेट गए। डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पत्नी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर फैलते ही मनियर थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक समेत पुलिस बल और होमगार्ड विभाग के अधिकारी अजय बाबू, आदित्य सिंह, ओंकार नाथ यादव, प्रभुनाथ तिवारी, छोटू यादव, सुरेश कुमार, रामदयाल, दयाशंकर, रामाशंकर, रामआशीष सहित कई लोग मौके पर पहुँच गए।
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…