बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पौधरोपण अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से वन प्रभाग बहराइच के तत्वावधान में खरखट्टन पुरवा चौराहा के निकट आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजीव कुमार के साथ कृष्ण कुमार के द्वार पर सहजन का पौध रोपित किया तथा मौके पर मौजूद बच्चों को डीएम ने आम, नीम, सहजन इत्यादि प्रजाति के पौध का वितरण कर कहा कि इसे अपनी मां के साथ जाकर उपयुक्त स्थान पर रोपित करना और जिस प्रकार आपकी मां आपका ख्याल रखती है उसी तरह आप लोग पौधे की देखभाल करना।
डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अधिकाधिक पौध रोपण की अपील करते हुए कहा कि इस सुन्दर धरा तथा पर्यावरण की सुरक्षा का सरल उपाय पौधरोपण है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या बताये जाने पर डीएम ने नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष को प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. नलिन राजा, बीडीओ शिवपुर राजेन्द्र प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी नानपारा हरिओम श्रीवास्तव, सीडीपीओ राम स्वरूप मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.बी. यादव, नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय, थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…