Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएम ने किया जागरूकता कार्यक्रम का...

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएम ने किया जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने 12 से 17 जून 2025 के मध्य बालश्रम निषेध सप्ताह : किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) उन्मूलन रोकथाम अभियान के अन्तर्गत हरी झण्डी दिखाकर 07 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संयुक्त टीम को रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी थाना एएचटी के निर्देशन में कांस्टेबल दिलीप गोड़ व श्रम विभाग की संयुक्त टीम, एनजीओ सर्वहितकारी सेवा संसथान, कबीर सूफी फाउण्डेशन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर आम जनमानस को बालश्रम न कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व पम्फलेट, बैनर का भी वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments