देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रद्धा व आस्था का प्रमुख केंद्र शहर स्थित देवरही माता मंदिर परिसर के 23.81 लाख की स्वीकृत परियोजना से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह व वार्ड सभासद अमित मिश्रा मौजूद रहे। परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में सड़क निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, भव्य प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण कार्य होगा। जिससे यह क्षेत्र और अधिक सुव्यवस्थित, रमणीय एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बन सकेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि देवरही मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जनमानस की सांस्कृतिक पहचान भी है। इसके समुचित विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से परिसर को स्वच्छ, हरित और आकर्षक बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालु, मंदिर समिति के पदाधिकारी व नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। गेट, सड़क और जलनिकासी जैसे कार्यों के शुभारंभ से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से न केवल समस्याओं का समाधान होगा बल्कि मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण और भी दिव्य एवं भव्य बनेगा।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…