रेल राजस्व की क्षति रोकने के लिए चलाया विशेष टिकट जांच अभियान

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा )पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने रेल यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है।
इसी परिप्रेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान के नेतृत्व में 11 जून, 2025 से 25 जून 2025 तक बनारस से प्रयागराज रामबाग, वाराणसी से भटनी, भटनी से छपरा, तथा वाराणसी से छपरा रेल खंड में वाणिज्य विभाग द्वारा गहन मॉनिटरिंग एवं विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया, जिसमें अनाधिकृत यात्रियों/बिना टिकट यात्रियों एवं पैन्ट्रीकार की जॉच की गयी, जिसके फलस्वरूप 11 जून, 2025 से 25 जून 2025 तक कुल 33866 (तैंतीस हजार आठ सौ छियासठ ) यात्री बिना टिकट/अनियमित/बिना बुक सामान के साथ पकड़े गये जिनसे कुल रूपया 23832919/- (दो करोड़ अड़तीस लाख बत्तीस हजार नौ सौ उन्नीस रूपये) का जुर्माना रेल राजस्व के रूप में जमा कराया गया। यात्रियों की सुविधा एवं रेल राजस्व की क्षति रोकने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर प्रत्येक माह स्पॉट चेक, एम्बुश चेक, किलाबंदी चेक आयोजित किये जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के स्टेशनों एवं गाड़ियों में आगे भी बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किये गये सामानों की जांच, अनियमित यात्रा आदि विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाता रहेगा।
अतः रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि अपना उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

2 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

7 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

7 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

7 hours ago