देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को क्षेत्र के औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के निमित्त पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में 29 जून को जिले के सभी बूथों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराए जाने के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनैतिक लक्ष्यों पर केंद्रित होकर काम नहीं करती, वरन सामाजिक सरोकारों को लेकर भी पार्टी और कार्यकर्ता संजीदा हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पार्टी का अभियान एक पेड़ मां के नाम समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसमें सबको बढ़ चढ़ कर सहभागिता करनी चाहिए । अभियान के सह संयोजक आनंद प्रकाश शाही ने बताया कि जिले के सभी बूथों, शक्तिकेंद्रों और मंडलों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के साथ ही वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा । बैठक को जिला महामंत्री रविंद्र कौशल ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की । इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अभियान की संयोजक डॉ अर्चना पांडे, जिला मंत्री निर्मला गौतम, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, आराधना पांडे, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, संजय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…