डीएम ने यूपी दिवस समारोह में स्टालों का किया अवलोकन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल निर्देशन में विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का आयोजन विभिन्न विभागों व स्वंय सहायता समूह द्वारा उनके उत्पादों/योजनाओं से सम्बंधित लगाये गये प्रदर्शनी/स्टॉलों का अवलोकन कर प्रशंसा किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की भव्यता पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर नेे सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश अपने आप में बृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनो से जहां लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है वही विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों जैसे- भाषण प्रतियोगिता, रंगोली आदि से छात्र/छात्राओं तथा युवाओं की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि अपनी सांस्कृति एवं समृद्धि से प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, पीडी संजय कुमार नायक, उप कृषि निदेकश डा. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, प्रधानाचार्या निशा यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता तिवारी, जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं काफी भारी संख्या में महिलाएं, छात्र/छात्रांए आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

39 minutes ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

42 minutes ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

9 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

21 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

22 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

22 hours ago