डीएम ने प्रस्तावित रेल मार्ग, रेलवे स्टेशन हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण

डिवाइन पब्लिक स्कूल, दाल मिल रोड , तरकुलवा और महुआ आदि स्थानों में से कही बन सकता है रेलवे स्टेशन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय को रेल से जोड़ने हेतु प्रस्तावित रेलमार्ग के संदर्भ मे जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रस्तावित रेलवे स्टेशन हेतु चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास प्रस्तावित स्थल को देखा। इसके उपरांत उन्होंने दाल मिल रोड, तरकुलवां और महुअवा में रेलवे स्टेशन हेतु चिन्हित स्थलों को देखा। उन्होंने भूमि अध्यापन अधिकारी एसडीएम मदन मोहन वर्मा को उक्त स्थलों में उपयुक्त स्थान को रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की भूमि को चिन्हित करते समय मुख्य सड़क से संपर्क, स्थल की मुख्य शहर से नजदीकी, आवश्यक क्षेत्रफल आदि बिंदुओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्थल चयन की कार्यवाही को जल्द से जल्द करते हुए रेलवे स्टेशन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने का निर्देश दिए।
जनपद में आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज 52.7 किमी की रेल लाइन प्रस्तावित है। इस नई रेल लाइन के लिए घुघली से महराजगंज के बीच के 25 किमी पैच का सर्वे भी किया जा चुका है। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज रेल लाइन के लिए रेलवे द्वारा चार गांव जोगिया, घुघली बुजुर्ग, घघरूआ खड़ेसर व रामपुर बलडीहा में भूमि अधिग्रहण के लिए 29 नवंबर 2023 को अधिसूचना जारी किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अभियंता पूर्वोत्तर रेलवे, एसडीएम मदन मोहन वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago