दीपावली पर्व को लेकर डीएम ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के अवसर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को मण्डी समिति, फरेन्दा में संचालित पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटाखा बाजार में अग्निशमन प्रणाली, साफ-सफाई, दुकानों की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार परिसर में अग्निशमन यंत्र, बालू, पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नगर पंचायत की पानी टंकी और स्प्रे टैंकर को भी मौके पर उपलब्ध रखने का आदेश दिया ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को एक फायर टेंडर मौके पर तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने पटाखा व्यापारियों से फायर एक्सटिंग्यूशर चलवाकर देखा और दुकानों के आस-पास ज्वलनशील पदार्थ जैसे सिगरेट, माचिस आदि दूर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार केवल अधिकृत कंपनियों के पटाखे ही बेचें, अवैध या अत्यधिक विस्फोटक पटाखों की बिक्री बिल्कुल न की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि दुकानें केवल निर्धारित स्थानों पर और निर्धारित मानकों के अनुसार ही लगाई जाएं तथा विद्युत संयोजन पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए।
पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि दीपावली का त्योहार सुरक्षित और संयमित ढंग से मनाएं, पटाखों के प्रयोग में सावधानी बरतें और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

14 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

15 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

15 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

19 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

19 hours ago