कल्पीपारा स्थित रेशम फार्म व धागाकरण इकाई का डीएम ने किया निरीक्षण

रेशम उद्योग की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म तैयार करने के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कल्पीपारा स्थित रेशम फार्म, धागाकरण इकाई तथा रेशग विकास विभाग के कार्यालय का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त कर, मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेशम की पालन उद्योग को बढ़ावा देने हेतु शहतूत फार्मिंग से लेकर रेशम का धागा तैयार करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म तैयार की जाए। डीएम ने सहायक निदेशक रेशम मिथलेश कुमार सिंह को यह भी निर्देश दिया कि रेशम धागे से कपड़ा तैयार करने हेतु पावरलूम इकाई की स्थापना के भी प्रयास किये जाएं ताकि रेशम कीट पालकों अधिक से अधिक लाभ हो सके।
डीएम ने कहा कि धागाकरण निर्माण कार्य को कौशल विकास के ट्रेड में सम्मिलित कराकर महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्माल धागा निर्माण इकाई की स्थापना हेतु बैकों से समन्वय कर ऋण दिलाने का प्रयास किया जाय। डीएम ने सुझाव दिया कि एफ.पी.ओ. का गठन कर कोया उत्पादक कृषकों को पावरलूम की स्थापना हेतु प्रयास किये जाएं। डीएम ने ए.डी. रेशम को निर्देश दिया कि रेशम कीट पालकों का ग्राम में कलस्टर बनाए।
निरीक्षण के दौरान मॉडल कीटपालन भवन, धागाकरण इकाई तथा कार्यालय का निरीक्षण किया। सहायक निदेशक रेशम ने बताया कि जनपद में लगभग 910 कुण्टल सूखे कोए का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजकीय प्रक्षेत्र में लगभग 125 एकड़ क्षेत्रफल में शहतूत की खेती की जा रही है जिससे लगभग 24 कुण्टल रेशम धागे का उत्पादन किया जा रहा है। निरीक्षण के अन्त में जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में शहतूत पौध का रोपण भी किया।
रेशम फार्म से वापस आते हुए डीएम मोनिका रानी ने आसाम चौराहा के निकट स्थित पिलेट्स का निर्माण करने वाली जिले की नामचीन इण्डस्ट्री मेसर्स विपुल इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर पराली/फसल अवशेष एवं पौधों की पत्तियों इत्यादि का उपयोग कर पिलेट्स तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व प्रशिक्षु पी.सी.एस. प्रिन्स वर्मा तथा इंडस्ट्री के स्वामी रतनलाल अग्रवाल मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

31 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

38 minutes ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

42 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago