दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कैंप का हुआ आयोजन

18 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाणपत्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीआरसी, पथरदेवा में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में डॉ सतिराम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ केशव प्रसाद ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ पंकज कुमार नेत्र सर्जन डॉ तैय्यब अली बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ दिव्य दीपक श्रीवास्तव, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 59 बच्चों के परीक्षणोपरान्त 18 बच्चों का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया, जिसमें दृष्टिबाधा के 4 मंदबुद्धि के 5, अस्थि दिव्यांगता के 6 एवं सीपी के 3 बच्चे शामिल हैं।

बीएसए ने बताया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद में कुल 17 कैंपों का आयोजन माह जुलाई 2023 से माह सितम्बर, 2023 के मध्य आयोजन किया जाएगा। मेडिकल एसेसमेंट कैंप में स्पेशल एजुकेटर धर्मेन्द्र कुमार, पंकज, ओम प्रकाश, विनोद कुमार गौतम एवं गोपाल मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा एवं बीआरसी कर्मचारियों के द्वारा विशेष योगदान दिया गया। बुधवार को बीआरसी भलुअनी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिव्यांग बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो फोटो एवं स्वालंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करते हुए उसकी रसीद की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago