डीएम ने संविलियन विद्यालय कुण्डासर तथा केजीबीवी लालपुर जलालपुर का किया निरीक्षण

बच्चों का नेत्र परीक्षण तथा आधार कार्ड बनाये जाने का दिया निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। परिषदीय विद्यालयों के पठन-पाठन, भवन, कक्ष-कक्षों, छात्रावास तथा परिसर इत्यादि की साफ-सफाई, सुरक्षा तथा मेस इत्यादि व्यवस्थाओं का जायज़ा लने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुण्डासर तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लालपुर जलालपुर कैसरगंज का निरीक्षण किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों से पुस्तक को पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा तथा बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए शिक्षण स्टाफ को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनवाये तथा बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
बच्चों के स्वास्थ परीक्षण के बारे में जानकारी करने पर नेत्र परीक्षण न होने का तथ्य प्रकाश में आने पर डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधीक्षक डॉ एन के सिंह को निर्देश दिया कि सभी विद्यालय के बच्चों का नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लालपुर जलालपुर कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान बच्चियों का कुशलक्षेम पूछते हुए पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सीख दी कि मन लगाकर पढ़ाई करें और समाज में ऊंचा मुकाम हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन करें।
डीएम ने कक्षा 06 की छात्रा सोनाली से अग्रेज़ी की पुस्तक को पढ़वा कर देखा और बच्ची द्वारा संतोषजनक ढंग से पुस्तक न पढ़ पाने पर डीएम ने शिक्षा सुधार हेतु नोटिस जारी करने का निर्देश दिया, एमडीएम की जानकारी करने पर वार्डेन पूनम चौधरी ने बताया कि मेन्यू के अनुसार बच्चों को दाल, चावल, रोटी व सब्जी परोसी गई है,शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें संस्कारशील भी बनायें तथा बच्चियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

17 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

18 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

18 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

21 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

22 hours ago