महा परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गए बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक, बहुजन आंदोलन को प्रेरित करने वाले व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला इकाई के तत्वाधान मे मुख्यालय पर स्थित अम्बेडकर पार्क मे डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य के नेतृत्व मे मनाया गया।
प्रदेश प्रवक्ता अजय मौर्य व प्रदेश महासचिव संतोष कुमार मौर्य ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की भारत के दलितों और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहब अपना जीवन लगा दिया और उन्होंने लगातार जातिगत भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया जिसने भारतीय समाज को खंडित कर दिया था। डॉ भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक,औद्योगिक, संवैधानिक क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें भारत में हमेशा याद रखा जाएगा,बाबा साहब को विश्वास था की शिक्षा ही व्यक्ति में यह समझ विकसित करती है की वह अन्य से अलग नहीं है उसके भी समान अधिकार हैं।
उन्होंने एक ऐसे राज्य के निर्माण की बात रखी जहां सम्पूर्ण समाज शिक्षित हो वे मानते थे की शिक्षा ही व्यक्ति को अंधविश्वास, झूठ और आडम्बर से दूर करती है, इस मौके पर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श प्रताप मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार मौर्य सत्यम,तहसील सदर अध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, अमित कुमार मौर्य, रिंकू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

3 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago