Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने खरीफ वर्ष 2023-24 के क्राप कटिंग का किया निरीक्षण, क्रॉप...

डीएम ने खरीफ वर्ष 2023-24 के क्राप कटिंग का किया निरीक्षण, क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया आकलन

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा तहसील खलीलाबाद के विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम देवरिया गंगा में खरीफ 2023-24 के अंतर्गत चयनित कृषक रामकेस के स्थित गाटा संख्या 355 में खरीफ कटिंग की अधिसूचित फसल धान की कटाई का सीसीई ऐप के माध्यम से निरीक्षण किया गया। जिसमें प्लाट उपज 20.320 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में) प्राप्त हुआ अर्थात 47 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी अमरेंद्र कुमार राय, राजस्व निरीक्षक राममनोहर, लेखपाल सोमनाथ चौहान, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, वरुण कुमार ब्लॉक समन्वयक जय सिंह यादव, अमित सिंह, एवं देवरिया गंगा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह सहित सम्मानित गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments