दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ

बालक/ बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल कूद की अहम भूमिका-डीएम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।   युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा किया गया। बालक/ बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल कूद की अहम भूमिका बताते हुए जिलाधिकारी ने खेल को प्रथम प्राथमिकता बनाने का सुझाव भी दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने प्रतियोगिता में शिरकत कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय द्वारा भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नितीश राय ने ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ जिला एवं प्रदेश का गरौव बढ़ने की शुभकामनाएं दी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन टीम खेल कबड्डी एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्ग क्रमशः सब जूनियर जूनियर एवम सीनियर /ओपन में आयोजित की गईं। 16 विकास खंडों से जीत कर आई टीमों ने जिले की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
नितीश राय ने बताया कि 05 जनवरी को एथलेटिक्स , कुश्ती , भारोत्तोलन एवं कबड्डी और वॉलीबॉल का फाइनल का आयोजन होगा ।कबड्डी फाइनल सब जूनियर बालक में भलूअनी और पथरदेवा एवं बालिका में देसही देवरिया और रामपुर कारख़ाना , जूनियर बालक में बैतालपुर और रामपुर कारख़ाना एवं बालिका में गौरी बाज़ार और पथरदेवा , सीनियर बालक बैतालपुर और देसही देवरिया के बीच कल खेला जाएगा । वॉलीबॉल फाइनल सब जूनियर बालक में देवरिया सदर और भलूअनी ,जूनियर बालक में देवरिया सदर और सलेमपुर के बीच कल खेला जाएगा।
इस दौरान ज़िला क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीरज मिश्रा , निखिल आनंद , संतोष कुमार , वसुधा पांडेय और पीआरडी जवान भीम सिंह ,ओमप्रकाश ,राजेश वाजपेयी, इत्यादि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

11 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

12 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

12 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

13 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

13 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

18 hours ago