संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ 2024-25 फसल धान की क्राप कटिंग सदर ब्लाक के बनकटिया गांव में कृषक चन्द्र प्रकाश सिंह के खेत में करायी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 की खरीफ फसल धान की क्रॉप कटिंग से ब्लॉक, तहसील एवं जिले की औसत उपज के बारे में जानकारी मिलती है और इससे शासन को अवगत कराया जाता है। क्रॉप कटिंग के लिए खेत एवं स्थल का निर्धारण रेंडमली किया जाता है।
उन्होंने बताया कि क्राप कटिंग के दौरान 43.3 वर्गमी रकवा में 23.17 किलोग्राम धान की पैदावार पायी गयी। औसत उपज 53.13 कुन्टल प्रति हेक्टेयर है।
जिलाधिकारी द्वारा क्रॉप कटिंग के दौरान उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों से वार्ता किया गया और अच्छी उपज एवं पैदावार हेतु सम्बंधित जिला कृषि अधिकारी से मिलकर अच्छे उन्नत किस्म के बीज बोने हेतु सुझाव दिया। जिससे किसानों को अच्छी फसल की पैदावार हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, नायब तहसीलदार सदर प्रियंका तिवारी, नायब तहसीलदार सेमरियांवा राजेश कुमार, प्रभारी सांख्यकीय अधिकारी विनोद कुमार पाठक, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान व सम्मानित ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…