श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ी मंदिर में अखंड कीर्तन का डीएम ने किया शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। होने जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ी मंदिर महराजगंज में अखंड कीर्तन का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूजन–अर्चन कर किया।
जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा गौरी–गणेश और श्रीराम सहित नौ ग्रहों का पूजन किया गया। उन्होंने मानव कल्याण सहित देश व समाज में सौहार्द्र की कामना की। पंडित सुरेंद्र मिश्रा और मंदिर के महंत संदीप दास ने कराया।
पूजन के उपरांत उन्होंने मंदिर और छठ घाट का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर की दीवारों पर पेंटिंग सहित अन्य सुंदरीकरण के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर में पौधों की संख्या में वृद्धि का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाट और मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का भी निर्देश दिया।
ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बलिया नाला स्थित छठ घाट पर 2100 से अधिक दीपों को जलाया जायेगा। साथ ही फरेंदा रोड पर सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय रोड तक सड़क के दोनो ओर दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य मंदिरों और सार्वजनिक घाटों पर भी दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

34 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

41 minutes ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

45 minutes ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

59 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

1 hour ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

1 hour ago